गणेश मंदिर में दर्शन करने आई महिला का पर्स चोरी:रुपए और जेवरात रखे थे
सीकर में मंदिर में दर्शन करने गई महिला का पर्स चोरी हो गया। भीड़ के बीच चोर ने महिला का पर्स छीन लिया, जिसमें करीब 12 हजार रुपए और जेवरात थे। मामला सीकर के कोतवाली थाना इलाके का है। महिला के पति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
कंवरपुरा रोड निवासी भजनलाल टेलर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी सोनी देवी फतेहपुरी गेट स्थित गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। तब उनका पर्स चोरी हो गया। भीड़ के कारण पत्नी को कुछ देर बाद पर्स चोरी होने का पता चला।

No comments