जेएलओ भर्ती एग्जाम के जयपुर में बनाए सेंटर
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती-2025 का एग्जाम 26 एवं 27 जुलाई को होगा। 12 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 से सांय 5.30 बजे तक जयपुर जिला मुख्यालय दो पारियों में एग्जाम होगा।
परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग की ओर से 23 जुलाई 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

No comments