Breaking News

19 लाख की साइबर ठगी में एक और संदिग्ध गिरफ्तार


राजस्थान पुलिस ने करीब 19 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। राजस्थान के बारां जिले की पुलिस टीम मैहर पहुंची और कियोस्क संचालक श्रीकांत लखेरा की निशानदेही पर एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद उसे अपने साथ ले गई।
मामला राजस्थान के बारां जिले की द्रोपती बाई से जुड़ा है। उन्हें डूब क्षेत्र में जमीन आने पर मिले मुआवजे की राशि में से 18 लाख रुपए की दो एफडी कराई गई थीं। जून 2025 में बिना किसी ओटीपी, कॉल या बैंक अलर्ट के उनकी एफडी तोड़कर 18.93 लाख रुपए ऑनलाइन निकाल लिए गए। शिकायत के बाद जांच में मैहर का लिंक सामने आया।

No comments