पहाड़ों पर रेड वॉर्निंग, देहरादून-हरिद्वार और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा है. कहीं फ्लैश फ्लड तो कहीं लैंडस्लाइड का कहर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों के लिए रेड वॉर्निंग जारी की है. देहरादून, हरिद्वार और पूरे हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट है. कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित होने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए. चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाए. मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों और राज्य में आने वाले यात्रियों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें.

No comments