आफत की बारिश! जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद; वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित
जम्मू संभाग के कई जिलों में निरंतर आसमान से पानी बरस रहा है। कठुआ जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश से बेला व तरनाह नालों में आई बाढ़ से कई गांवों का संपर्क कट गया है।
बारिश के कारण मलबा और पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग को एहतियातन बंद रखा गया है। हालांकि पुराने मार्ग से यात्रा सुचारु रूप से जारी है। कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा भी लगातार प्रभावित है। वहीं, जम्मू शहर के मल्होत्रा मोहल्ले में सुबह बारिश के बाद 80 साल पुराना मकान ढह गया, लेकिन कोई जानी नुकसान न होने से राहत रही।

No comments