'हम भारत में हैं, जरा असलियत को समझें'; हाईकोर्ट
बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई के फोर-स्टार होटल पार्क इन बाय रैडिसन के फूड सेफ्टी लाइसेंस के सस्पेंशन को रद कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सफाई, रखरखाव और कामकाज को लेकर कुल मिलाकर संतोषजनक रिपोर्ट के बावजूद, सिर्फ दो कीड़े मिलने की बात के आधार पर लाइसेंस का सस्पेंशन जारी रखना सही नहीं है।
जस्टिस गौतम अंखाड के साथ मामले की सुनवाई करते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस रवींद्र घुगे ने कहा, हम भारत में हैं। हमें व्यावहारिक नजरिया अपनाना होगा। होटल ने एफडीए के 3 जुलाई के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें अचानक की गई जांच के बाद उसके लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया था।

No comments