राजस्थान में हाउसिंग बोर्ड के घर खरीदना हुआ महंगा
राजस्थान में आमजन को सस्ते आवास देने के लिए सरकार ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड प्रशासन ने 'Ó हमारा प्रयास-सबको आवासÓÓ का नारा दिया था। लेकिन लगातार जमीनों की बढ़ती आरक्षित दरें अब इस नारे को फेल साबित कर रही हैं। क्योंकि बोर्ड प्रशासन ने एक बार फिर प्रदेश में बसाई कॉलोनियों की आरक्षित दरों में इजाफा किया है। ये बढ़ोतरी 47 फीसदी तक की है।
हाउसिंग बोर्ड से जारी नई दरों में सबसे ज्यादा कीमतें जयपुर की वाटिका योजना में बढ़ाई हैं। इस योजना पहले जिस जमीन की आरक्षित दर 7045 रुपए प्रति वर्गमीटर थी, उसे बढ़ाकर अब 10,370 रुपए प्रति वर्गमीटर (47 फीसदी का इजाफा) कर दिया है।

No comments