Breaking News

1 अगस्त से साबरमती और रानीखेत समेत 4 ट्रेनें बदलेंगी


उत्तर पश्चिम रेलवे ने जैसलमेर से चलने और आने वाली चार प्रमुख ट्रेनों के समय में 1 अगस्त से बदलाव किया है। जोधपुर मंडल के इस फैसले से जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस, साबरमती सुपरफास्ट, रानीखेत और रणथंभौर एक्सप्रेस का समय 10 से 30 मिनट तक बदल जाएगा।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि साबरमती जाने वाली दोनों ट्रेनें जैसलमेर से अपने तय समय पर ही रवाना होंगी, लेकिन आगे के स्टेशनों पर 10 से 20 मिनट पहले पहुंचेगी। वहीं काठगोदाम से जैसलमेर आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस अब रात 11 बजे के बजाय 11:30 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले नया समय जांचने की अपील की है।

No comments