राजस्थान में मिड-डे मील का नया मेन्यू लागू, सरकारी स्कूलों में अब सप्ताह में एक दिन मिलेंगे फल
राजस्थान सरकार के मिड-डे मील योजना आयुक्तालय ने राजकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के लिए नया निर्धारित मेन्यू और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए है। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर और शैक्षिक उपस्थिति में सुधार के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
कक्षा प्री-प्राईमरी से 5वीं तक के बच्चों के भोजन में कम से कम 450 कैलोरी और 12 ग्राम प्रोटीन होना अनिवार्य है। कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के भोजन में 700 कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन होना आवश्यक है। मेन्यू के अलावा छात्रों को सप्ताह में एक दिन फल दिया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।

No comments