Breaking News

कार में साढ़े-तीन हजार का डीजल भरवाकर बदमाश फरार


दौसा में एक बार फिर एक पेट्रोल पंप पर थार कार सवार बदमाश टंकी फुल करवाने के बाद पैसे दिए बिना फरार हो गए। उन्हें रोकने की कोशिश में एक सेल्समैन कार का पीछा भी किया। यह एक महीने में दूसरी वारदात है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर रेटा गांव स्थित राहुल फिलिंग स्टेशन पर का है। जहां थार सवार युवक 3740 रुपए का डीजल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए फरार हो गया, जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में थार सवार डीजल भरवाने के बाद चकमा देकर फरार हो जाता है।

No comments