जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट रीशेड्यूल, कई ट्रेनों के रूट्स बदले- कई आंशिक रद्द
राजस्थान व उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए आज और आने वाले दिनों में यात्रा से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, लिंक रैक की देरी, तकनीकी कारणों, जलभराव और पश्चिम रेलवे में ट्रैक दोहरीकरण कार्य के चलते कई प्रमुख यात्री ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। जयपुर, जोधपुर और हनुमानगढ़ से रवाना होने वाली कई महत्वपूर्ण रेलसेवाएं अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से रवाना होंगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में जलभराव और जामनगर रेलखंड में दोहरीकरण कार्य के कारण आगामी 6 अगस्त तक कई लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ को आंशिक रूप से रद्द भी किया गया है।

No comments