जैसलमेर में अलसुबह से बूंदाबांदी जारी, किसान बोले- फसलों के लिए फायदेमंद
जैसलमेर और पोकरण क्षेत्र में बीते चौबीस घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश से किसानों में खुशी की लहर है।
आज शनिवार सुबह भी आसमान में बादलों का डेरा रहा व सुबह से ही हल्की-हल्की बूंदाबांदी जारी है, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए शनिवार को भी झमाझम बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट जारी किया है तथा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

No comments