प्रदेश में वीएलटीडी फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 9 कंपनियां ब्लॉक, 27 को नोटिस जारी
राजस्थान में व्यावसायिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय जांच में पुष्टि हुई है कि कई अधिकृत कंपनियों ने वाहनों में डिवाइस लगाए बिना ही ऑनलाइन इंस्टॉलेशन प्रमाण पत्र जारी कर दिए। इन्हीं फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर हजारों वाहनों के नेशनल परमिट भी जारी हो गए। प्रारंभिक जांच में 27 अधिकृत कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
जांच में सामने आया कि 3,876 वाहनों के लिए बिना डिवाइस लगाए ही फर्जी इंस्टॉलेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए। राजस्थान परिवहन विभाग ने संबंधित कंपनियों से जवाब मांगा है कि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

No comments