मोबाइल लूट की वारदात, पुलिस ने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज की
श्रीगंगानगर में राहगीर से बाइक सवार नशेड़ी युवक जब-जब भी मोबाइल फोन छीन कर भाग जाते हैं, तब-तब पुलिस लूट का मुकदमा दर्ज न करके मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करती है। ऐसे में मोबाइल छीनने वालों के हौंसले बढ़ते हैं। ताजा घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र में जिला सिविल अस्पताल के निकट हुई।
जानकारी के अनुसार पीलीबंगा से श्रीगंगानगर पहुंचे विक्रम कुमार पुत्र भगवानदास निवासी वार्ड नम्बर 4 करणपुर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह बस से सवा आठ बजे जिला अस्पताल के सामने पहुंचा। यहां से पैदल ही वृद्ध आश्रम रोड़ के लिए जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आये दो युवकों में से एक युवक ने झपटा मार कर मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गये।

No comments