Breaking News

एमनेस्टी योजना में वाहन आरसी नवीनीकरण छूट 30 सितंबर तक मिलेगी


राज्य सरकार ने बजट घोषणा के तहत दुपहिया और कृषि ट्रैक्टर वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। आरसी के नवीनीकरण में देरी पर लगने वाले जुर्माने को कम कर दिया है। यह एमनेस्टी योजना 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। 
जिला परिवहन विभाग के अनुसार पहले दुपहिया वाहनों पर 300 रुपए प्रतिमाह और कृषि ट्रैक्टरों पर 500 रुपए प्रतिमाह विलंब शुल्क लगता था। अब दुपहिया वाहनों के लिए अधिकतम जुर्माना 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं कृषि ट्रैक्टरों के लिए पहले वर्ष में अधिकतम 2,500 रुपए और उसके बाद अधिकतम 5,000 रुपए विलंब शुल्क निर्धारित किया गया है। 

No comments