Breaking News

संध्या चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


श्रीगंगानगर के करणपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत 36 एच में आयोजित संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कई व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य गांव स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत जिले के 67 सीमावर्ती गांवों में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। 

No comments