Breaking News

सोना-चांदी व नगदी चुराने के आरोप में गांव के ही दो युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 5 जी सहारणावाली में स्थित एक मकान से सोना-चांदी के गहने व नगदी चोरी करने के आरोप में गांव के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये दोनों युवक नशे के आदी बताये जाते हैं। पति-पत्नी देर रात घर आये थे और फिर सो गये।  
जांच अधिकारी, एएसआई कंवरपाल सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में 5 जी सहारणावाली निवासी 22 वर्षीय अर्शदीप सिंह उर्फ काका पुत्र गुरदीप सिंह व इसी गांव के 19 वर्षीय जगदीश उर्फ जग्गू पुत्र चंद सिंह मजहबी सिख को गिरफ्तार किया गया है।

No comments