Breaking News

जैसलमेर में अगले चार दिन नहीं होगी बारिश:इंतजार ने किसानों की चिंता बढ़ाई


जैसलमेर में आज मंगलवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। सुबह ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन बादलों के बिना बरसे आगे निकल जाने से उमस लगातार बढ़ती गई। मानसून की सुस्ती के बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई है। ऐसे में खरीफ की फसल बो चुके किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक जैसलमेर और आसपास के इलाकों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। 

No comments