बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान तोड़ा:एसपी बोले- किसने गिराया पता नहीं
बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र में देर रात गैंगस्टर रोहित गोदारा का दो मंजिला मकान जेसीबी से ढहा दिया गया। मकान का अधिकांश हिस्सा, दीवारें, दरवाजे और खिड़कियां तक तोड़ दी गईं। हालांकि यह कार्रवाई किसने की, इसे लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

No comments