चित्तौडग़ढ़ में सड़कों पर उतरी पुलिस
चित्तौडग़ढ़ शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने नई पहल शुरू की है। नव नियुक्त कोतवाली थानाधिकारी रजनीश कुमार ने पदभार संभालते ही साफ कर दिया कि अब पुलिस सिर्फ थाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि रोजाना शहर की सड़कों पर भी नजर आएगी। इसी के तहत पुलिस जाब्ते के साथ शहर के सबसे व्यस्त बाजारों, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त का उद्देश्य सिर्फ अपराध पर नजर रखना नहीं, बल्कि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और छोटी-छोटी लापरवाहियों को समय रहते रोकना भी है।

No comments