निर्माण कार्य के दौरान इकट्ठा किए मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक
उदयपुर के गोर्वधन विलास थाना क्षेत्र में उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे बलीचा स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल के पास हाईवे पर हुआ।
हेड कॉन्स्टेबल हेमेन्द्र ने बताया कि हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। जहां मिट्टी के ढेर बने हुए हैं। उन्हीं ढेर से युवक टकराते हुए डिवाइडर से जा टकराया। जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

No comments