करंट से फोटोग्राफर की मौत
श्रीगंगानगर जिले घमूड़वाली पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जीवनदेसर में अपने ही घर में करंट लगने से युवा फोटोग्राफर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
एएसआई सतीश चौहान ने बताया कि मृतक 30 वर्षीय अश्वनी नायक पुत्र पालाराम नायक था। वह बींझबायला में कमल स्टूडियो का संचालन करता था। रविवार को अपने घर में कूलर की सफाई कर रहा था। कूलर की तार करंट के स्विच में लगी हुई थी। इसी दौरान करंट लगने से अश्वनी नायक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता पालाराम नायक की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है।

No comments