ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों से आमजन को लाभान्वित करें : जिला कलक्टर
श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने मानसून से पहले नालों की सफाई, बरसाती पानी की निकासी, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति, गंगनहर की सफाई, आरयूआईडीपी एवं सीवरेज कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा।
No comments