Breaking News

साड़ी की दुकान से नगदी चोरी


श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्वामी दयानंद मार्ग पर स्थित राधिका साड़ी दुकान से नगदी चोरी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करके लौट गई। चोरी की यह वारदात शनिवार-रविवार की रात होने की आशंका जताई जा रही है।
दुकानदार पंकज गणेशगढिय़ा ने बताया कि आज सुबह दुकान पर आये। ताले खोल कर अंदर गये, तो गल्ले का लॉक टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ था। गल्ले को संभाला तो उसमें रखी करीब 35 हजार रुपए की नगदी गायब थी। दुकान के ऊपर गये तो प्रथम मंजिल पर लगा शटर साइड से उखाड़ा हुआ था। शटर के लॉक लगे थे, लेकिन एक साइड से पूरा शटर उखड़ा हुआ मिला। 

No comments