जोधपुर की बावडिय़ों के लिए टूरिस्ट ने छोड़ा अपना देश, 10 बावड़ी साफ कर चुके
जोधपुर शहर अपनी 'अपणायतÓ और लाजवाब खान-पान के लिए दुनिया भर में खास पहचान रखता है। यहां की ऐतिहासिक बावडिय़ां सदियों से इस शहर की खूबसूरती को अपने भीतर समेटे हुए हैं। साल 2017 में आयरलैंड से सिरेमिक आर्टिस्ट केरोन जोधपुर घूमने आए थे। जब उन्होंने यहां की ऐतिहासिक बावडिय़ां देखी तो उन्होंने उसी पल ठान लिया कि वे अब इस शहर को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।
77 साल के हो चुके केरोन अब तक जोधपुर की 10 बावडिय़ों की सूरत बदल चुके हैं। इस उम्र में भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ है। वे आज भी रोज सुबह 8 बजे बावडिय़ों की देखभाल और सफाई के लिए निकल पड़ते हैं।

No comments