बिजौलिया के आबादी क्षेत्र में देर रात लेपर्ड की दस्तक
भीलवाड़ा के बिजौलियां उपखंड क्षेत्र के माजी साहब का खेड़ा गांव में देर रात आबादी क्षेत्र में एक लेपर्ड दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रात के समय गांव में लेपर्ड की मौजूदगी की सूचना मिलते ही लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया।
लोगों का कहना है कि रात के समय बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद ग्रामीण पूरी रात सतर्क रहे और एक-दूसरे को इसकी सूचना देते रहे।

No comments