Breaking News

पठानकोट में बची देहरादून के 55 श्रद्धालुओं की जान, :अंडरपास के पानी में फंसी टूरिस्ट बस


जालंधर-जम्मू नेश्नल हाईवे-44 पर सुजानपुर में बीती देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें, पठानकोट में भारी बारिश के चलते जम्मू नेशनल हाईवे पर बने रेलवे अंडरपास के नीचे अचानक जलभराव हो गया। इसी दौरान देहरादून से माता वैष्णो देवी की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस इस गहरे पानी के बीचों-बीच जाकर फंस गई।
बस में 13 बच्चों सहित 55 यात्री सवार थे, जो पानी बढ़ता देख बेहद घबरा गए। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स , पुलिस और क्षेत्र के युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए एक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

No comments