Breaking News

हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से आफत, कई जिलों के लिए अलर्ट


हिमाचल में मानसून के दस्तक देने के बाद राहत के साथ लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। शिमला, कांगड़ा, लाहुल स्पीति व चंबा जिलों में हादसों में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में भारी वर्षा और भूस्खलन से 49 सड़कें बंद हैं और 42 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है। धान व मक्की की बिजाई के लिए वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, तीन जुलाई को कांगड़ा व मंडी में कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा का ऑरेंज जबकि कुल्लू, शिमला, सिरमौर व ऊना में कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। 

No comments