जयपुर में 250 रुपए पार पहुंचा धनिया, आम आदमी परेशान
हर सब्जी के साथ मुफ्त में मिलने और जायका बढ़ाने वाला हरा धनिया इन दिनों आमजन की पहुंच से दूर हो चुका है। कीमतें दो शतक से अधिक पार हो चुकी है। दाम सेब और अनार के बराबर पहुंच गए है। लाल कोठी, जौहरी बाजार सब्जी मंडी और अन्य जगहों पर धनिया की कीमत 250 रुपए किलो तक पहुंच गई है। इसकी मुख्य वजह राजधानी जयपुर और इसके आस-पास स्थानीय स्तर पर धनिये की आवक पूरी तरह बंद होना और बाहरी राज्यों पर बढ़ती निर्भरता है। पहले टोंक और आस-पास की जगहों पर तेज बारिश और इसके बाद गर्मी से फसल खराब हो चुकी है। वर्तमान समय में जयपुर के मुहाना मंडी में मध्यप्रदेश, नासिक और बेंगलूरु से ही धनिया पहुंच रहा है।

No comments