Breaking News

हिमाचल में फिर बिगड़ा मौसम, शिमला समेत कई जिलों में भारी बारिश


हिमाचल में मानसून ने एक बार फिर तेज गति पकड़ ली है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों को संवेदनशील माना है।
आज मंगलवार को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और कुल्लू में भारी वर्षा का येलो अलर्ट है। लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अगले 24 घंटे के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी जारी की गई है। 

No comments