10 फीट लंबे घडिय़ाल का वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जैसलमेर में इंदिरा गांधी नहर में पिछले एक महीने से भटक रहे 10 फीट लंबे भारी-भरकम घडिय़ाल को आखिरकार वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ लिया है। मोहनगढ़ की आरएनडी माइनर में चलाए गए इस विशेष रेस्क्यू अभियान में स्थानीय ग्रामीणों ने भी वन विभाग का जमकर साथ दिया।
वन अधिकारियों का कहना है कि नहर की छोटी माइनर में पानी बहुत कम था और घडिय़ाल को खाने के लिए मछलियां भी नहीं मिल पा रही थीं। अगर सही समय पर उसे बाहर नहीं निकाला जाता, तो भूख और पानी की कमी से उसकी जान भी जा सकती थी।

No comments