अमृतसर एयरपोर्ट पर 'ईजी कनेक्टÓ सर्विस शुरू
अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आज हवाई यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। एअर इंडिया की नई ईजी कनेक्ट हब-एंड-स्पोक फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन सुबह 7 बजे वर्चुअली केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने किया।
भारत सरकार के नए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मॉडल के तहत शुरू की जा रही इस सेवा से अमृतसर से देश और विदेश तक यात्रा आसान होगी। इस सेवा के शुरू होने से पंजाब के यात्रियों को अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम , यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, आदि की 27 जगहों के लिए फ्लाइट मिलेगी।

No comments