उदयपुर में भारी बारिश, वाकल नदी उफान पर:भाड़ेर गांव का ओगणा से संपर्क टूटा
उदयपुर में आज मौसम विभाग ने जिले के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 24 चौबीस घंटे में जिले में सर्वाधिक सेंई बांध पर ढाई इंच और वल्लभनगर में 2 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है।
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने लगा है, जिससे तेज बारिश के आसार हैं। आज सुबह करीब 7 बजे पानी की अच्छी आवक होने से ओगणा की वाकल नदी उफान पर चल रही है। इस दौरान भाड़ेर गांव का ओगणा से संपर्क टूट गया।

No comments