लोकसभा स्पीकर बोले- सदन चलने दें - संसद की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज मंगलवार को हंगामे के बीच शुरू हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सभी पार्टियों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा- संसद चलने दें। यहां चर्चा और बातचीत होनी चाहिए, ताकि देश में सकारात्मक संदेश जाए। हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
दोपहर 2 बजे लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026Ó पर चर्चा होगी। इस विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव किए गए हैं। स्पीकर ने चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है, जिसे जरूरत पडऩे पर बढ़ाया भी जा सकता है।

No comments