Breaking News

गुरु पूर्णिमा पर राजस्थान के 515 संत-महंत होंगे सम्मानित


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कल 29 जुलाई को राजस्थान सरकार प्रदेशभर में संतों और महंतों का सम्मान करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के तहत राजस्थान के सभी जिलों में करीब 515 संत-महंतों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान के दौरान मुख्यमंत्री का विशेष 'गुरु वंदन संदेशÓ भी उन्हें भेंट किया जाएगा।
देवस्थान विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिलों में चिन्हित संतों एवं महंतों के सम्मान के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। नियुक्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मठों और मंदिरों में जनप्रतिनिधियों, संबंधित मंत्री अथवा विधायक की उपस्थिति में स्वयं पहुंचकर संतों और महंतों का सम्मान सुनिश्चित करेंगे।

No comments