शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर 24-लाख के गहने हड़पे
पाली में शादी के नाम पर धोखाधड़ी और अब गौने के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। साल 2018 में नाबालिग होने पर शादी करवाई थी। दूल्हे के बालिग होने पर परिवार ने लड़की का गौना करवाने के लिए बोला तो 25 लाख रुपए डिमांड कर दी।
रुपए नहीं देने पर पहले दिए गए करीब 24 लाख के गहने और साढ़े तीन लाख केश भी लौटाने से मना कर दिया। मामला जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments