अनूपगढ़ में होम लोन ऑफिस में लगी आग
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में कनॉट पैलेस चौक पर स्थित आईआईएफएल होम लोन के कार्यालय में आज गुरुवार सुबह आग लग गई। ये कार्यालय दूसरी मंजिल पर स्थित है। आग लगने से कार्यालय में रखा फर्नीचर, प्रिंटर, एलईडी, कैमरे और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।
कार्यालय से धुआं निकलते देख राहगीरों ने इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, ज्यादा धुएं के कारण कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

No comments