इंस्टाग्राम पर फोटो डालना पड़ा भारी, पुलिस की नजर पड़ी तो सीधे पहुंच गई घर
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में कई युवा ऐसे कदम उठा रहे हैं, जो सीधे कानून के दायरे में आ जाते हैं बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया. पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी में पोस्ट सामने आई और कुछ ही समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली हर गतिविधि पर कार्रवाई की जाएगी.

No comments