मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद सफेद हुईं आंखें, बिगड़ी हालत
सरकारी हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों की हालत बिगड़ गई। उनकी आंखें सफेद पड़ गईं। 5 मरीजों की आंखों में ऐसा इंफेक्शन (संक्रमण) हुआ कि उन्हें फौरन जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल लाना पड़ा। इन मरीजों की आंखों की रोशनी खतरे में है। यह पूरा मामला डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी स्थित सरकारी हॉस्पिटल का है।
पिछले दिनों कोटा और बीकानेर के सरकारी हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं (महिलाओं) की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसमें से कई की जान चली गई थी।

No comments