Breaking News

राजस्थान में मानसून का डबल अटैक: चूरू के बाजार हुए जलमग्न, रणथंभौर में बहे झरने


बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार से इसका प्रभाव और अधिक बढऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। चूरू के सरदारशहर में एक घंटे की तेज बारिश से बाजारों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जबकि सवाई माधोपुर के रणथंभौर क्षेत्र में झरने बहने लगे हैं।
अगले 5-6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना डीप डिप्रेशन सिस्टम कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। वर्तमान में यह उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उससे सटे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है। 

No comments