जोधपुर में स्कूटी-बाइक समेत 8 गाड़ियों में लगी आग:गली में खड़ी दो इलेक्ट्रिक स्कूटी हो रही थी चार्ज
जोधपुर में आज गुरुवार सुबह अचानक स्कूटी और बाइक समेत 8 गाडिय़ों में आग लग गई। आग की लपटें देख आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। घटना सुबह करीब 7:22 पर सरदारपुरा सी रोड की है।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पाया। जब घटना हुई उस दौरान गली में ही खड़ी दो इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी। गली में उठी आग की लपटों को देख लोगों ने शास्त्री नगर फायर स्टेशन को कॉल किया। फायर स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7:22 पर आग लगने की सूचना मिली थी। टीम तुरंत ही मौके पर भी पहुंच गई थी।

No comments