एसएमएस हॉस्पिटल में बत्ती गुल, जांच ठप
राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में एक बार फिर मिस मैनेजमेंट देखने को मिला है। धन्वंतरी ब्लॉक, बांगड़ परिसर, मैन बिल्डिंग के कई ब्लॉक में आज सुबह अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं आने से सुबह ओपीडी पर्ची बनाने, जांच के बिल काटने, एक्स-रे समेत अन्य जांचे करवाने आए मरीजों को परेशान होना पड़ा।
सुबह करीब 8.15 बजे अचानक बड़े एरिया में बिजली चली गई, जो 8.40 बजे तक नहीं आई। इस कारण सुबह 8 बजे ओपीडी में पहुंचे मरीज जब जांच का बिल कटवाने काउंटर पर पहुंचे तो वहां बिलिंग बंद मिली।

No comments