बीकानेर में कचरा ट्रेक्टरों को लोगों ने रोका, लगाया जाम
बीकानेर के पवनपुरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह नगर निगम के कचरा परिवहन करने वाले ट्रेक्टरों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। क्षेत्रवासियों ने ट्रैक्टरों की आवाजाही रोकते हुए रास्ता जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि शहरभर का कचरा लेकर गुजरने वाले ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश ट्रैक्टरों पर न तो नंबर प्लेट लगी होती है और न ही उनकी पहचान से जुड़े अन्य जरूरी मानदंड पूरे किए जाते हैं।

No comments