महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म:पति बोला- मैने तो 1 बेटी की उम्मीद की थी,
झालावाड़ के राजकीय जनाना अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें 3 बेटियां और 1 बेटा शामिल हैं। बुधवार शाम यह प्रसव हुआ। इसके बाद महिला के पति ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैंने तो एक बेटी की ही उम्मीद की थी, लेकिन भगवान ने मुझे 3 बेटियां और 1 बेटा दिया है। जो भी दिया है, उसकी खुशी है।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस तरह के मामले 24 हजार प्रसवों में से एक में सामने आते हैं। उन्होंने पुष्टि की कि झालावाड़ जनाना अस्पताल में यह उनके सामने आया पहला ऐसा मामला है।

No comments