Breaking News

राजस्थान में 19 प्रसूताओं की मौत के बाद बदले ब्लड बैंक के नियम


राजस्थान में प्रसव के बाद 19 महिलाओं की मौत के मामलों के बाद आखिरकार राजस्थान सरकार ने ब्लड बैंक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकारी अस्पतालों में भर्ती गर्भवती महिलाओं को रक्त चढ़ाने के लिए रिप्लेसमेंट डोनर (बदले में रक्तदाता) लाने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।
राजस्थान स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी और निजी ब्लड सेंटरों को नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह सुविधा सरकारी अस्पतालों में एएनसी ले रही गर्भवती महिलाओं, गंभीर एनीमिया से पीडि़त महिलाओं और प्रसव के लिए भर्ती मरीजों पर लागू होगी।

No comments