Breaking News

राजस्थान में बारिश का रेड सिग्नल, 25 जिलों में आज जमकर बरसेंगे बादल


बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसम तंत्र के असर से राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को 25 जिलों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में दो इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब और मजबूत होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब डीप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। इसके साथ ही राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी विकसित हो रहा है। 

No comments