अनियंत्रित होकर खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों से भरी बस; 30 लोग घायल
आज मंगलवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड इलाके में हरिगनीवान के एस-मोड के पास, करीब 40 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे लगभग 30 अमरनाथ यात्री घायल हो गए।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब अमरनाथ यात्रा की बस हरिगनीवान के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। बचाव दल, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

No comments