सरकारी अस्पतालों में मिलेगा डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटल में अब डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। जल्द ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा शुरू होने वाली है। मरीज ऑनलाइन डॉक्टर का अपॉइटमेंट लेकर मिले टाइम के हिसाब से हॉस्पिटल जाकर दिखा सकते हैं।
किस हॉस्पिटल में कितना ब्लड और कौनसा ब्लड ग्रुप है, डॉक्टर का नाम, यूनिट और उनके मोबाइल नंबर सब ऑनलाइन मिल जाएगा। मरीजों का पूरा डेटा भी ऑनलाइन होगा। सरकार इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम के तहत ये काम करने जा रही है।

No comments