गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब:मंदिरों और मठों को सजाया
जालोर में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। सुबह 5 बजे से ही शहर के प्रमुख मंदिरों, मठों और शिवालयों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने अपने गुरुओं के चरणों में वंदन कर पूजा-अर्चना की, नारियल और भेंट अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सुबह भैरूनाथ अखाड़ा पहुंचे। मंदिरों और मठों को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

No comments