Breaking News

पुलिस ने पाइप-फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो को दबोचा


जैसलमेर के रामगढ़ थाना इलाके में डेढ़ महीने पहले हुई पाइप फैक्ट्री की चोरी का रामगढ़ थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर रामगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी हुआ सारा सामान भी बरामद कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी तोगाराम और गौतम ने पूछताछ में चोरी की वारदात करना कबूल किया है। पुलिस उनसे इस घटना और अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

No comments